Bareillylive : एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर् के परिसर में मूसलाधार बारिश होने के बावजूद भी आज वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर भारत सेवक समाज के जिला अध्यक्ष किशन स्वरूप सक्सेना भी उपस्थित रहे उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में उस से जुड़ी जानकारियां दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार ने विद्यालय की ओर से भारत सेवक समाज के जिला अध्यक्ष को सम्मानित भी किया ज्ञात हो कि उनके द्वारा सैकड़ो विद्यालय में वृक्षारोपण और बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया गया है विद्यालय के बच्चों ने भी भारी बारिश के बावजूद भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा इस अवसर पर बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए बिस्किट भी वितरित किए गए।






