The Voice of Bareilly since 2010

चित्रांश समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की आरती, सबके मंगल की करी कामना

BareillyLive : अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, बरेली द्वारा हर हर चित्रगुप्त घर घर चित्रगुप्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज चाहबाई स्वरूप नगर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में सामूहिक बंदना एवं आरती का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त की सामूहिक बंदना एवं आरती का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को अलग अलग मंदिरों में किया जाता है। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, रवि जौहरी, संदीप सक्सेना, प्रकाश चंद, बिमल सक्सेना, कमल भारती, दीपक सक्सैना, ममता जौहरी, पूनम सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, शिखा सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, प्रतिमा बिसरिया, समीर राज, प्रमोद कुमार, अंकित सक्सैना, अवधेश सक्सेना आदि लोगो ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।

error: Content is protected !!