Bareilly News

चित्रांश परिचय सम्मेलन रविवार को, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

BareillyLive: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली द्वारा आयोजित 17 वां विशाल चित्रांश समागम, वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनाँक 30 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे से श्रीकृष्ण कथा स्थल त्रिवटी नाथ मंदिर, जी आर एम स्कूल के सामने नैनीताल रोड पर होगा।
इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन आज श्रीकृष्ण कथा स्थल त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें महासभा के प्रदेश सरंक्षक, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार तथा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बृहद स्तर पर होगा साथ ही इस बार यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को समर्पित होगा।
उन्होंने बताया अब तक इस सम्मेलन हेतु लगभग 400 बॉयोडाटा आ चुके हैं जो उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी आये हैं। इस कार्यक्रम मे बृद्धजन सम्मान समारोह होगा जिसमें 75 वर्ष से अधिक आयु के बृद्धजनो को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश खन्ना जी बित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री होंगे, साथ ही चित्रांश महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी पधार रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में समागम होगा। द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह होगा तथा तृतीय सत्र में युवक युवतियों का परिचय कराया जायेगा तदुपरान्त लकी ड्रा का आयोजन होगा जो कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में राकेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, रिंकेश सौराखिया, संदीप सक्सेना, रवि जौहरी, मनोज सक्सेना, विकास चित्रांश, बिमल सक्सेना, प्रतिभा जोहरी, ममता जौहरी, पूनम सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, सीमा सक्सेना, नीलम रानी, अलका सक्सेना, कपिल कांत, उदित सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago