पुण्य स्मरण : अटलजी की तेरहवीं पर कराया ब्रह्मभोज, दी दक्षिणा

आंवला (बरेली)। आंवला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तेरहवीं का आयोजन किया गया। इसमें अटल जी का पुण्य स्मरण करते हुए ब्रह्मभोज कराया गया। यह आयोजन मोहल्ला घेर सिताब राय चौक पर किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी की तेरहवीं पर उनका स्मरण किया। कार्यक्रम के आरम्भ में अटल जी के चित्र के समक्ष भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता यशवन्त सिंह और नगर पालिका चेयरमैन ंसजीव सक्सेना ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि अटल जी अटल ही हैं, उनके द्वारा किये गये कार्यों की स्मृतियां सदैव हम सभी के दिलों में रहेंगी।

ब्राह्मणों को कराकर प्रदान की दक्षिणा

इसके उपरांत पालिकि चेयरमैन संजीव सक्सेना और यशवंत सिंह ने ब्राह्मणों को भोजन कराया एवं दक्षिणा प्रदान की। तदुपरान्त नगर भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता प्रमोद अनुरागी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामनिवास मौर्य, वीर सिंह पाल, सुमित गुर्जर, मनोज मौर्य, दुर्गेश सक्सेना, विशम्भर दयाल, आशू सिंह, इन्द्रभान सिंह, रामवीर प्रजापति, रामदीन सागर, श्रीराम गौतम, अनमोल काकू, आशीष हिन्दू, विशाल शर्मा, आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago