The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सिविल डिफेंस ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

बरेलीः भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सैन्यकर्मियों के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होने पर नागरिक सुरक्षा कोर (civil defense corps) ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सिविल लाइंस बिहारीपुर पोस्ट के वार्डेंस ने शुक्रवार को शान्ति चौक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आईसीओ अनिल कुमार शर्मा,पोस्ट वार्डन आलोक शंखधर,डिप्टी पोस्ट वार्डन दीप्तॉशु दीक्षित, विशाल शर्मा, प्रगति पाण्डेय,मोहित खण्डेलवाल, अमरदीप रस्तोगी,पवन कुमार,अनुभूति मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखा तथा मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिविल डिफेन्स की कटघर पोस्ट द्वारा रामपुर रोड स्थित गैलेक्सी पैलेस में सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनके साथ वीरगति को प्राप्त हुए 11 जवानों को एक शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यहां उपस्थित वार्डनों ने मोमबत्ती जलाकर मौन रखा। सभी ने जनरल रावत के असमय चले जाने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इस अवसर पर पोस्ट वार्डन असद ज़ैदी, पोस्ट वार्डन रिज़र्व डॉक्टर सरताज हुसैन, डिप्टी पोस्ट वार्डन अतीक अहमद, सेक्टर वार्डन विशाल गुप्ता, डॉ. नाज़िम हुसैन, आकिब मिर्ज़ा, वाहिद अजमल, मीर अफज़ल, नासिर अली, नईम आरिफ, प्रदीप गुप्ता, उवैस अहमद और फ़ज़ल अहमद आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!