Bareilly News

सिविल डिफेन्स वार्डनों ने की मुख्यालय की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

बरेलीLive। नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेन्स) के अधिकारियों एवं वार्डनों ने आज रविवार को साथ मिलकर कलेक्ट्रेट स्थित मुख्यालय की सफाई की। सफाई अभियान का यह आयोजन सफाई अभियान का यह आयोजन सिविल डिफेंस के स्थापना दिवस सप्ताह के पांचवें दिन किया गया था।

इस अवसर पर उप नियंत्रक राकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में वार्डनों को सफाई का महत्व समझाया। कहा कि लोगों को जागरूक कर उन्हें घर की स्वच्छता के साथ ही समाज से कुरीतियों का सफाया करने के लिए प्रेरित करें। स्वच्छता रखकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है। स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।

सिविल डिफेन्स के तीनों प्रखण्डों के वार्डन बड़ी संख्या में सुबह 8 बजे ही कलेक्ट्रेट स्थित जिला मुख्यालय पर पहुंच गये। फिर वहां उपनियंत्रक राकेश मिश्रा के निर्देशन में अन्य अधिकारियों एवं वार्डनों ने कार्यालय की सफाई शुरू की। किसी ने झाड़ू लगायी तो किसी ने फावड़ा चलाया। तो किसी ने कूड़ा उठाकर नगर निगम के वाहन में डाल दिया। देखते ही देखते पूरा कार्यालय परिसर साफ हो गया।

वार्डन सेवा के प्रमुख चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने वार्डनों को सम्बोधित करते हुए कहा किघर-दफ्तर साफ होते हैं तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। रहने और काम करने में मन लगता है। मन में अच्छे विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए महात्मा गांधी हों या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दोनों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है।

ये रहे शामिल

मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने बताया कि सफाई अभियान में सहायक उपनियंक रेखा पाण्डेय, प्रमोद डागर, चीफ वार्डन राजीव शर्मा, डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार, डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, रंजीत वशिष्ठ, कलीम हैदर सैफी आईसीओ अनिल शर्मा, जफर बेग, गीता दोहरे, अमित पंत, ताहिर कमाल, स्टाफ अफसर मो. उस्मान नियाज, पोस्ट वार्डन आलोक शंखधर, असद ज़ैदी, स्वदेश कुमारी, डी.के शर्मा, गिरीश साहनी, कमलेश वर्मा, गीता शर्मा, विकास अग्रवाल, सुनील कुमार, कवलजीत िंसह, मुजीव अंसारी, जगदीश प्रसाद, अमित कंचन, अंशु कपूर, राजीव छाबड़ा, विशाल सक्सेना, सेक्टर वार्डन साक्षी वर्मा, बिन्दु सक्सेना, डिम्पल मेहंदत्ता, मुसब मसूद, रवीश कौशिक, अमित आनन्द, हरपाल मौर्य, प्रदीप गुप्ता और राजू आदि शामिल रहे।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago