The Voice of Bareilly since 2010

चकबन्दी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बदायूं@BareillyLive. एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने सोमवार को बिसौली सीओ चकबन्दी कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

सोमवार सुबह चकबन्दी कर्मचारी रामनरेश जब पीड़ित से घूस ले रहा था, तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दबोच लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन में से नाम काटकर नवीनपरती दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट की शरण ली। अदालत ने चकबंदी के आदेश को निरस्त कर दिया। जिसका मुकदमा सीओ चकबंदी बिसौली प्रमोद सिंघल की अदालत में चल रहा है। इस मामले में आज सुनवाई होनी थी।

चकबंदी कर्मचारियों द्वारा पीड़ित किसान से जमीन में अमलदरामद के नाम पर दस लाख रुपए की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जानकारी दी। इसके बाद घूसखोरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार सुबह जैसे ही रामनरेश ने रुपये पकड़े उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

error: Content is protected !!