Bareilly News

बरेली में बादलों ने लगाया धूप को ग्रहण, फिर सर्द हुआ मौसम-Bareilly News

बरेली। तीन दिन से खिली धूप आनन्द लेने वाले बरेलियन्स की खुशी को शनिवार सुबह ग्रहण लगता दिखायी दिया है। शनिवार सुबह से ही बादलों ने सूरज को ढककर लोगों को धूप से वंचित कर दिया। बीते तीन दिनों से खिल रही धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। धूप के कारण कई दिनों से निरन्तर गिर रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ा था। इन तीन दिनों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह रहा था।

शनिवार को धूप नदारद हो गयी, क्योंकि बादलों ने सूरज को ढककर धूप का रास्ता रोक लिया। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्का कोहरा और चल रही सर्द हवाओं ने मौसम को एक बार फिर ठिठुरन भर बना दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 7 और 8 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मौसम की करवट को देखते हुए आज शाम तक हल्की बरसात होने की भी संभावना जतायी जा रही है।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago