The Voice of Bareilly since 2010

सीएम योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा- देखें तस्वीरें

बरेली@BareillyLive. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में थे। यहां बरेली कॉलेज मैदान पर जनसभा को सम्बोधित किया तो अधिकारियों एवं जनपतिनिधियों के साथ बैठक कर बरेली के विकास की बात की। योजनाएं स्वीकृत कीं और उनका लोकार्पण भी किया। बैठक सर्किट हाउस में की तो प्रतीकात्मक लोकर्पण बरेली कॉलेज मैदान पर किया।

तेज तर्रार मुख्यमंत्री माने जाने वाले योगी आदित्यनाथ आज जहां अपनी चिर-परिचित शैली में बोले, वहीं बच्चे को गोद में खिलाते-खिलखिलाते हुए भी दिखे।

आइये देखिए, बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, कैमरे की नजर से-

सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य जनप्रतिनिधि।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह प्रदान करते कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, साथ में वन मंत्री एवं शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार एवं पशुधन मंत्री एवं आंवला विधायक धर्मपाल सिंह।
बरेली कॉलेज मैदान पर विकास योजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
बरेली में बच्चे को गोद में खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
बरेली कॉलेज मैदान पर जनसभा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
error: Content is protected !!