Bareilly News

CM योगी ने नाथनगरी को दी 1459 करोड़ की सौगात, बोले- यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश

BareillyLive. नाथनगरी बरेली में बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान पर हुए इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में 1,459 करोड़ रुपए की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रतीकात्मक चाभी, स्वीकृति और प्रमाण पत्र तथा स्मार्टफोन वितरित किये। कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुका है।

सभास्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सम्बंधित विभागों के कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं तथा सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की अपराध और अपराधियों तथा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए जीरो टॉलरेन्स की नीति है। आज सभी अपराधी और माफिया पुलिस कार्रवाई के माध्यम से या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 10 से 12 फरवरी तक यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया भर के लगभग 10,000 से अधिक उद्यमी और निवेशक लखनऊ आएंगे। इस अवसर पर यह महत्वपूर्ण होगा कि उत्तर प्रदेश के उद्यमी और निवेशक प्रदेश में निवेश करके अपने व्यवसाय को कई गुना बढ़ाएं। बोलें कि प्रधानमंत्री जी ने देश को 05 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन तथा 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए अधिक से अधिक निवेश और रोजगार की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने में हम सभी योगदान देंगे। आपके द्वारा किया जाने वाला निवेश स्कूल, टेक्निकल इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज के निर्माण अथवा उद्योगों की स्थापना के लिए हो सकता है।

योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुका है। राज्य की कानून-व्यवस्था देश में नजीर बनी हुई है। सभी ने डबल इंजन की सरकार की ताकत और सामर्थ्य को देखा है। केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर कार्य करती है तो जनता को शासन की सुविधाओं का लाभ मिलता है। स्थानीय निकायों में भी समान विचारधारा के लोग आएं, तो उसका कई गुना लाभ मिलता हुआ दिखायी देता है। इसमें प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका होगी।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जाति, क्षेत्र, मत तथा मजहब के भेदभाव के बिना सभी पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया जा रहा है। जीवन को आसान बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के साथ युवाओं को स्मार्ट बनाने के लिए दो करोड़ युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं को लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके ऐसा सरकार का प्रयास है।

बरेली के सम्बन्ध में कहा कि यहां ट्रांसपोर्ट में सुधार हुआ है और इलेक्ट्रानिक बसे चलाई जा रही हैं। सन 2017 से 2022 के बीच प्रदेश में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में महात्वपूर्ण सुधार हुआ है। अब यहां कर्फ्यू और दंगों की कोई जगह नहीं है। प्रदेश अब सबसे बड़ी आवादी के साथ-साथ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है जिसमें युवाओं, इंजीनियरों, डॉक्टरों, शिक्षकों और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इसके लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि बरेली में स्मार्ट सिटी योजना व अन्य योजनाएं बेहतर तरीके से लागू होगी। इन योजनाओ से जुड़कर सभी क्षेत्रों में बेहतरीन और इनको सभी केन्द्रों को एक से जोड़ा जाएगा। अंत में उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी जनप्रतिधियों को 1459 करोड़ की योजनाओं के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि आगे भी बरेली को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेगें। कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नाथ नगरी भी स्मार्ट हो रही है।  

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा कराये गये विकास कार्यों की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। तदुपरान्त जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इससे पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश बन्दनाओं द्वारा किया गया। इसके बाद द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित मैसी इंटर लेनर संस्था, महावीर कन्या इंटर कॉलेज, नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था व प्रेयोका देवन, रितु मिश्रा, पूजा निधि, मिश्रा शानू ने व्यक्तिगत प्रस्तुति दी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना, सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह, जयपाल सिंह व्यस्त, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, विधायक डॉ. एमपी आर्या, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेन्द्र गंगवार, पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार, जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

2 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

4 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

5 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

7 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago