The Voice of Bareilly since 2010

सीएम योगी के पिता का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

,योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया। वह 89 साल के थे। आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली।

आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लिवर की समस्या थी। उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग में उनका इलाज चल रहा था। यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे।

error: Content is protected !!