The Voice of Bareilly since 2010

सूर्य देवता ने नहीं दिये दर्शन, शीतलहर से कंपकंपाये बरेलियन्स

समाजसेवी रजनीश सक्सेना, ’राष्ट्रीय इंडियन प्राइड अवार्ड, bareilly news, bareilly live,

file photo

बरेली। नये साल के आरम्भ में ही मौसम ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। साल के तीसरे दिन बुधवार को पूरे दिन सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिये। कड़ाके की सर्दी से दिनभर लोग कंपकपाते दिखायी दिये। आवश्यक कार्य से ही घरों से निकले।

बता दें कि पिछले कुछ सालों से जनवरी के पहले 15 दिन ही सबसे कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस बार भी पहली जनवरी से ही सर्दी ने रंग दिखाने शुरू कर दिया है।

बर्फीली हवा से सुन्न हुए हाथ-पैर

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर दिए। गर्म कपड़े भी पूरी तरह से सर्दी से राहत नहीं दे पा रहे थे। सड़कों पर भी लोग जैकेट, ग्लब्स, मफलर और कैप में पैक होकर ही निकले। इस सर्दी की खास बात यह रही अधिकांश दुपहिया वाहन सवार हेलमेट लगाये दिखायी दिये।

बता दें कि मंगलवार शाम से ही ठण्डी हवा चलना शुरू हो गयी थी। रात को सर्दी के साथ कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया था। बुधवार को सुबह से ही सर्द हवाओं की तेजी बढ़ गयी जो दोपहर होते-होते शीतलहर में बदल गयी।

error: Content is protected !!