The Voice of Bareilly since 2010

हर्षोल्लास के साथ मनायी होली : उड़े रंग- गुलाल, फाग महोत्सव का आयोजन

बरेली। बरेली में रंगों और उल्लास का पर्व होली मस्ती के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे पर रंग-गुलाल डाला, रंगों के मोर्चे सजे और रंगोत्सव की खुशियां मनायीं। शहर के अनेक मंदिरों में फाग महोत्सव का भी आयोजन किया गया। शाम को लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। होली मिलाप मेला हमेशा की तरह गुलाब राय कॉलेज के मैदान पर लगा। जहां हर आम और खास ने परस्पर गले मिलकर होली की बधाईयां दीं।

मंगलवार को होली जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। कोरोना का रोना छोड़कर सुबह से ही होलीयारों की टोली निकल पड़ी और एक-दूसरे को रंगों से सरावोर कर दिया। राजेंद्रनगर, कालीबाड़ी, प्रेमनगर, किला, सुभाषनगर, इज्जतनगर समेत अनेक इलाकों में होली पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में शाम को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण की भक्ति में डूबे भजनों पर लोग नाचते झूमते रहे। श्री हरि मंदिर में लोगों ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और होली की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!