Bareilly News

कायस्थ चेतना मंच महिला सभा के तीज उत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम, बंटे उपहार

Bareillylive : कायस्थ चेतना मंच महिला इकाई द्वारा आयोजित हरियाली तीज के रंगारंग कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा सावन के गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। तीज पर शंकर व पार्वती जी के जीवन से जुड़ी हुई छोटी कहानी सुनाई। सर्वप्रथम गणेश वंदना व चित्रगुप्त जी की वंदना के साथ ओबरॉय आनंद होटल में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन पुनीत सक्सेना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहन के सोलह सिंगार कर त्यौहार के महत्व को बताते हुए भोले शंकर व पार्वती जी के जीवन से जुड़ी हुई छोटी-छोटी कहानियां भी सुनाई। सावन के गीत गए छोटे बच्चों ने सावन के गीत पर डांस प्रस्तुत किया। पंक्चुअलिटी का गिफ्ट एकता सक्सेना को प्राप्त हुआ। डांस पीहू, माही, खुशी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तीज क्यों मनाई जाती है उससे जुड़े हुए छोटे- छोटे प्रश्न उत्तर किए गए। जिसमें सभी महिलाओं को उपहार दिए गए। अधिवक्ता अनिल कुमार एडवोकेट द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। अध्यक्ष रचना सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सक्सेना, महिला अध्यक्ष रचना सक्सेना, एकता, अनुराधा, अनीता मुकेश, मधुरिमा सक्सेना, कामिनी, संगीता, छवि, राखी, ललिता, मधु, प्रतिभा जौहरी, सुषमा, मधु, शकुन, अनुपम, कल्पना सक्सेना, दीपाली, जया, अमित सक्सेना बिंदु, सतेंद्र सक्सेना, पंकज सकसेना, डी.पी. सिंह, अधि.राजीव व संजीव सकसेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, संस्था के संरक्षक, राजेन्द्र विधार्थी, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डा. पवन सकसेना आदि ने सभी महिला सदस्यों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

16 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

21 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

21 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

22 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

23 hours ago