भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 14 सितम्बर से

बरेली। भारत और अमेरिका की सेनाएं इस साल एक बार फिर एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी। यह युद्धाभ्यास 14 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अमेरिका के लुईस मक्काई, वाशिंगटन में किया जाएगा। गरुड़ डिवीजन के सैनिक प्रवक्ता लेफ्टिनेण्ट कर्नल गौरव सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका की सैन्य साझेधारी के अंतर्गत, यह संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास – 2017 इन दोनों देशों के बीच मे चलने वाले सबसे बडे, सैन्य प्रशिक्षण और सुरक्षा साझेधारी के प्रयासों मे से एक है। दो महाशक्तियों के बीच वैकल्पिक रूप से की जाने वाली मेजबानी का यह तेरहवा संस्करण है।

उन्होंने बताया कि यह अभ्यास दोनों देशो की सेनाओं को ब्रिगेड स्तर पर योजना बनाने के साथ एकतराई रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देगा। साथ ही एक-दूसरे की संरचना और लड़ाई प्रकिया को समझने मे सहायता करेगा। अभ्यास के दौरान, दोनों देशो के आधुनिक उपकरणों जैसे विशेष हथियार, विस्फोटक, आई.ई.डी डिटेक्टर्स और संचार उपकरणों को मैदान मे उतारा जाएगा।

दोनों सेनाओं द्वारा संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अंतर्गत संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। दोनों तरफ के विशेषज्ञ भी शैक्षिक और सैन्य, विचार विमर्श करेंगे ताकि विभिन्न विषयों पर अपने अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें। ले. कर्नल सिंह ने उम्मीद जतायी कि युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में सफल रहे हैं। आने वाले वर्षो में अभ्यास का स्तर और बढ़ाया जाएगा।

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

47 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago