बरेली@bareillyLive: कमिश्नर ने गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अलखनाथ मंदिर पहुंचकर नाथ नगरी कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर से जुड़े कार्यों की प्रगति पर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत कमिश्नर ने अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज से वार्ता कर निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर महंत कालू गिरी महाराज (अध्यक्ष, अलखनाथ मंदिर बरेली), महंत नीरज नयनदास, संन्यासी कपिलधारा सारनाथ वाराणसी, महंत लाल गिरी महाराज (सिविल लाइन हनुमान मंदिर बरेली), महंत विजय गिरी महाराज, सोमवार गिरी, आनंद गिरी सहित अनेक संत उपस्थित रहे





