Bareilly News

होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. अरुण कुमार का अभिनंदन

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को बिहारीपुर कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें होली के गीत-संगीत के साथ नवनिर्वाचित विधायक डॉ अरुण कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अरुण कुमार, डॉ सुरेश रस्तोगी, डॉ अतुल वर्मा और सुरेन्द्र रतन सिन्हा ने दीप प्रज्वलन एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। गणेश वन्दना मधु वर्मा ने की। वन्दे मातरम् और क्लब का आवाहन गीत शकुन सक्सेना ने प्रस्तुत किया। मानव दर्पण के होली विशेषांक का विमोचन भी किया गया।

होली के गीतों का कार्यक्रम इं.एएल गुप्ता के ‘होली खेलत रघुवीरा अवध में’ की जोरदार प्रस्तुति से प्रारंभ हुआ। मधु वर्मा ने ‘होली की अजब बहार होली ने धूम मचा ली’ की प्रस्तुति से लोगों की तालियां बटोरीं। मुकेश सक्सेना ने ‘आज ब्रज में होली खेलत रसिया’ सुनाकर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। डॉ. अतुल वर्मा ने ‘होली आई रे कन्हाई’, रंग बरसे’ सुनाकर वातावरण गुन्जायमान कर दिया। शकुन सक्सेना ने ‘होली खेलत नंदलाल ब्रज में’ प्रस्तुत करके कार्यक्रम में धूम मचा दी।

कार्यक्रम में किरन सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, मीरा मोहन, ए.एस. अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, मोहित कुमार ने भी गीतों की सुन्दर एवं मोहक प्रस्तुति दी। क्लब के संरक्षक डॉ. अरुण कुमार को तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर उनका मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने अभिनंदन किया। सम्मान स्वरूप पगड़ी, हार, शॉल और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना एवं महासचिव अभय सिंह भटनागर ने प्रदान किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

फूलों की होली निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, सुधीर मोहन, अर्जुन सक्सेना, मीना भटनागर, सत्येन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, अभय भटनागर, डा. अरुण कुमार, डा. अतुल वर्मा, मधु वर्मा, प्रीति सक्सेना, डा. सुरेश रस्तोगी, शकुन सक्सेना, किरन सक्सेना, मोहित कुमार आदि ने उल्लापूर्वक खेली।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago