Bareilly News

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अनुभव बांटेंगी कॉंग्रेस पार्टी

BareillyLive : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी कामयाबी के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व मे पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी तादाद में कार्यकर्ता वार्ड 77 के सौदागरन आला हजरत पर एकत्र हुए तथा वहां से राहुल जी की चिट्ठी का वितरण करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा विभिन्न मोहल्लों में होते हुए वार्ड 44 के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रकाश जी के निवास पर संपन्न हुई, आज की इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को बड़ी तादाद में हर समुदाय के लोगों का समर्थन मिला और लोगों ने 2024 में राहुल गांधी जी को सरकार बनाने के लिए सबसे काबिल और होनहार नेता बताया, कार्यक्रम में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी जिस सफर पर निकले हैं, उसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक सभी के रिएक्शन बहुत मायने रखते हैं. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से लेकर बीएसपी नेता मायावती तक सभी की प्रतिक्रिया भी वैसे ही मायने रखती है और उससे भी ज्यादा अहम है भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी चीजों को देखने का राहुल गांधी का अपना नजरिया। तमाम ऐसे हर मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करके अपना पक्ष रखना भी राहुल गांधी जी की लोकप्रियता बढ़ा रहा है जिस की चमक से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चेहरे मुरझाने लगे हैं। महानगर उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के तहत देश के छह लाख गांवों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का संदेश लेकर जाएंगे, उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के पत्र और कांग्रेस की चार्जशीट में वह सार है, जो लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बताया था” पार्टी कार्यकर्ता अपनी सम्मानित जनता के बीच राहुल गांधी जी को यात्रा के दौरान मिले सभी अनुभवों को बांटना चाहते हैं। आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश् जौहरी, वीरेंद्र प्रकाश, पंकज उपाध्याय, महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, फिरोज खान, पाकीजा खान, रतन सक्सेना, हाजी सुल्तान, शालू गुप्ता, रजत यादव, राजीव कश्यप, रोहित चौहान, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा आदि बहुत सी संख्या में काग्रेस जन उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

2 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

6 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

8 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago