सपा-भाजपा सरकारों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली जनजागरण यात्रा

बरेली,17 अप्रैल। कांग्रेस ने शहर में जनजागरण यात्रा निकालाी। यह यात्रा महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शहर अध्यक्ष असलम चैधरी के नेतृत्व में निकाली गयी। इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया गया।

कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए असलम चैधरी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा कानून के माध्यम से दो रूपये किलो गेहूं और तीन रूपये किलो चावल पाने का अधिकार दिया था। मनरेगा के माध्यम से गांव के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया था। किसान ऋण माफी जैसे योजनाओं के माध्यम से किसानों के उधान के लिये सफल कार्य किया। इसके विपरीत भाजपा और सपा इन योजनाओं को हड़प कर झूठा श्रेय लेकर इन्हें भ्रष्टाचार की बली चढ़ा रही हैं। महानगर कंाग्रेस ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरण यात्राएं करेेंगे।

सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस लोकप्रिय नीतियों के बल ही उत्तर प्रदेश में वापसी करेगी। अमजद सलीम ने कहा है कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकारें स्वयं कुछ नहीं कर रही हैं। कांग्रेस की नीतियों को अपना बताकर गुमराह कर रही हैं। इस अवसर पर कमलेश ठाकुर, डा.नीतू मेहरोत्रा, संगीता कौशल राशिद अली, हरवीर सिंह चैबे, अभय शर्मा, अब्दुल रहमान, अजीम खान आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago