The Voice of Bareilly since 2010

जनता को न्याय दिलवाने का प्रण लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पेटीयां लगाएगी कांग्रेस

Bareillylive : जिला अध्यक्ष सोशल आउटरीच कांग्रेस बरेली अफसार खान की अध्यक्षता में न्याय पेटिका लगाने का कार्यक्रम आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट गेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गेट पर किया गया, आउट रीच जिला अध्यक्ष अफसार खान ने बताया कि न्याय पेटी माध्यम से हम पीड़ित जनता को न्याय दिलवाने का काम करेंगे न्याय पेटी हर हफ्ते रविवार को खुली जाएगी और पीड़ित जनता की समस्या का सुना जाएगा अगर समाधान नहीं होता है तो हम अपने हाई कमान को बताएंगे उनके माध्यम से समाधान होगा, न्याय पेटी जनता को न्याय दिलाने के लिए काम करेगी।

पीसीसी सदस्य कांग्रेस उत्तर प्रदेश योगेश जौहरी ने बताया कि बरेली के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर न्याय पेटी लगाना कांग्रेस का अच्छा कदम है जिसके माध्यम से हम पीड़ित की समस्या को जान पाएंगे और उनका समाधान कर पाएंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि आज न्यायपेटी का शुभारंभ हुआ है, न्याय पेटी के जनता के लिए न्याय दिलवाने के लिए काम करेगी हर हफ्ते न्याय पेटी का ताला खोला जाएगा और उसमें जो भी पीड़ित होगा उसकी समस्या को पढ़ा जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।

न्याय पेटी शुभारंभ के समय उपाध्यक्ष -महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली फिरोज खान एडवोकेट, पार्षद जहीरुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना भाई, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद मेहसर खान, नासिर अब्बासी, यासीन चौधरी, अतीक खॉं, दानिश खान, राज बाल्मीकि, शेरुद्दीन, निसार, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश दीक्षित आदि सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!