Bareilly News

बरेली समाचार- कांग्रेसियों ने अनाथालय में बच्चों के साथ मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

बरेली। भारतीय राजनीति की “लौह महिला” पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सिविल लाइंस स्थित आर्य समाज अनाथालय में बच्चों को फल एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों की जानकारी भी दी गई।

अजय शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले निडरता से लिये, फिर चाहे रजवाड़ों के प्रिवीपर्स समाप्त करना हो,बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो अथवा कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण। इनके जरिए उन्होंने अपने आपको गरीबों और आम आदमी का समर्थक साबित करने की सफल कोशिश की। उनके शासनकाल में आर्थिक विकास के लिए बैंकों का विस्तार ग्रामीण भारत में काफी हुआ।

इंदिरा गांधी न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि उन्होंने विश्व राजनीति में भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा। यही वजह है कि उन्हें “आयरन लेडी” अर्थात “लौह महिला” के नाम से संबोधित किया जाता है।

कार्यक्रम में महेश पंडित, मोनू पांडेय, केके दीक्षित, योगेश जौहरी, हाजी ज़ुबैर, राजेश कुमार, अंजुम सहाय बिसारिया, अब्दुल रहमान, सुरेन्द्र सोनकर, आशुतोष शर्मा, पारस शुक्ला, सय्यद फरहान अली, हर्ष बिसारिया, अब्दुल अल्वी, गौरव टोंक, शहजाद मलिक, जयप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

11 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

42 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago