The Voice of Bareilly since 2010

संविधान जागरूकता रथयात्रा पहुंची नाथ नगरी, समझाई भारतीय संविधान की महत्वता

BareillyLive: संविधान जागरूकता रथयात्रा का बरेली आगमन पर पंचशील नगर कॉलोनी पर महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा सहित तमाम संगठनों व लोगों द्वारा फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा से भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। संविधान रथयात्रा के संयोजक भंते सुमित रत्न जी ने सर्वप्रथम पंचशील कॉलोनी में स्थित तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा इसी प्रकार अम्बेडकर पार्क में डॉo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी लोगों ने भी पुष्प अर्पित किये।

इसी अम्बेडकर पार्क में एक जनसभा का आयोजन हुआ जिसको संविधान रथयात्रा के संयोजक भंते सुमित रत्न ने सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत का संविधान जागरूकता रथयात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में क्रमिक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। संविधान की प्रति प्रत्येक घर तक पहुचें इसके लिए समस्त नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है। संविधान हमे स्वतंत्रता, स्वाभिमान व गर्व से जीने का हक- अधिकार देता है। उन्होंने भारत का संविधान की महत्त्वता, विशेषता एवं आवश्यकता को विस्तार से समझाया। उपस्थित सभी लोगों से भारत का संविधान को सुरक्षित व संरक्षित रखने का एवं इसका गहन अध्ययन करने का संकल्प भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारत राष्ट्र का अभियान है, हम सभी भारतीय नागरिकों का स्वाभिमान है। हम सभी को तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर, सम्राट अशोक महान के शासन-प्रशासन पर और डॉo भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व धार्मिक विचारों पर अमल करना चाहिए तब भारत राष्ट्र पुनः अखण्ड भारत और एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। हमे भारत की प्राचीन शैक्षिक व बौद्धिक संस्कृति, एतिहासिक धरोहर और पुरातात्विक विरासत पर गर्व है। भारत के प्राचीन काल के विश्व स्तरीय उच्च शैक्षिक केन्द्र नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय, उधमपुरी विश्व विधालय एवं विक्रमशिला विश्वविद्यालय में पूरी दुनियां से छात्र- नौजवान शिक्षा ग्रहण करने आते थे। यहां उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती थी।

कार्यक्रम में कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद मियाँ, पवन कालरा, चन्द्रगुप्त मौर्य, सैफी उल्ला अंसारी, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा से बृज लाल बौद्ध, वेद प्रकाश बाल्मीकि, आचार्य बालक राम बौद्ध, सुरेन्द्र सोनकर, गोवर्धन आर्य, चेतराम बौद्ध, प्रताप सिंह एडवोकेट, धीर सिंह बौद्ध, ओमप्रकाश, चंद्रसेन गौतम, आरoकेo दिवाकर, इतवारी लाल बौद्ध, सर्वलोकहित समाज पार्टी के राम अवतार मौर्य, सम्राट अशोक क्लब से जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, मण्डल प्रभारी वी0डी0 मौर्य, बौद्ध आचार्य उमाशंकर शाक्य, अशोक महान सेवा संघ से मुन्ना लाल मौर्य, अभिषेक मौर्य, अति पिछड़ा दलित सामाजिक संस्था से राम प्रकाश ठाकुर, संजीव कुमार मौर्य, धनुष पाल गौतम, बाबू राम गौतम, मोहन लाल बौद्ध, ऊषा किरण, वीना गौतम आदि तमाम संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!