The Voice of Bareilly since 2010

भारतीय संविधान नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है : साकेत सुधांशु शर्मा

BareillyLive : प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर बरेली द्वारा आज गणतंत्र दिवस समारोह व बसंत पंचमी का आयोजन एस एस वी सभागार में किया गया, जिसमें सभी फाउंडेशन के सदस्यों व एस एस वी परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण तथा महान क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया इसके बाद माँ सरस्वती का पूजन विधिवत रूप से किया गया। फ़ाउंडेशन संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि यह वो दिन था जब से हम कहने लगे कि हम भारतवासियों का अपना संविधान व कानून है और हमें ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिल गई है। यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। सह संस्थापक अंजलि शर्मा ने कहा कि आज बसंत पंचमी भी है हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। यों तो माघ का यह पूरा मास ही उत्साह देने वाला है, पर वसंत पंचमी का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है। प्राचीनकाल से इसे ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस माना जाता है। कार्यक्रम में सर्वेश, पंकज, मोहन स्वरूप, सौरभ, नीता, पल्लवी, ख़ुशबू, नेहा, सरिता, सुरेंद्र, प्रिया, कोमल, भावना आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!