The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वैक्सीनेशन : बरेली में 15 साइट्स में 15 सेशन में लगाए जाएंगे कोरोना के टीके

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी कोरोना वेक्सीनेशन पूरे देश के साथ 16 जनवरी को शुरू होगा। पहले दिन बरेली में 15 साइट्स में 15 सेशन में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस दौरान कोई गलती न हो इसके लिए सोमवार को दूसरे चरण की मॉत ड्रिल 55 सेंटरों पर की गई। रूहेलखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय में महानिदेशक डॉ राकेश दुबे ने तैयारियों का निरीक्षण किया।  

जिला प्रतिक्षण अधिकारी ड़ॉ आरएन सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान डमी हेल्थ वर्करों का वैरफिकेशन करके वैक्सीन सीधे हाथ में लगाई गई। 55 केंद्रों पर कुल 107 सेशन में 642 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन मॉक ड्रिल के तौर में किया गया। हर जगह तैनात वैरीफायर ने को-विन एप में लाभार्थियों की जानकारी भी फीड की।

डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले के 55 केंद्रों में 32 प्राइवेट अस्पताल, 5 प्राइवेट  मेडिकल कॉलेज और 18 सरकारी अस्पताल को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की मॉक ड्रिल में वैरीफायर को को-विन एप में लाभार्थियों की जानकारी भी फीड करनी थी जिससे लाभार्थियों का डाटाबेस तैयार किया जा सके। हालांकि को-विन एप धीमे काम कर रहा था जिस कारण लाभार्थियों का डाटा अपडेट करने में दिक्कत हुई।  

तीन दिन में पूरा किया जाएगा पहला चरण   16 जनवरी को वैक्सीनेशन लॉंच किया जाएगा जिसमें 15 सेंटरों पर वैक्सीन लगेगी।  पहले चरण को तीन दिन में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में  लगभग 28 हजार  सरकारी एवं निजी हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन तीन दिनो सोमवार,शुक्रवार और सोमवार को लगाई जाएगी। द्वितीय फेज़ में नगर निगम, पुलिस,  अन्य फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को वेक्सीनेट किया जाएगा। तीसरे फ्रेज में 50 साल के ऊपर के बुजुर्गों और डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

error: Content is protected !!