The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस : बरेली में युवा व्यापारी समेत 3 और लोगों ने दम तोड़ा

कोरोना Breaking, बरेली जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव केस,

बरेली। (Corona virus in Bareilly) कोरोना वायरस संक्रमण ने बरेली में तीन और लोगों की जान ले ली है। बुधवार को युवा व्यापारी समेत तीन लोगों ने इस महामारी की वजह से दम तोड़ दिया। यह संक्रमण जिले में अब तक 39 लोगों की जान ले चुका है। बुधवार को दम तोड़ने वाले मरीजों में से 2 की मौत कोविड-19 एल-3 अस्पताल जबकि एक मरीज की मौत पीलीभीत बाईपास स्थित कोविड-19 अस्पताल में हुई। 

नरकुलागंज के रहने वाले युवा व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनको पीलीभीत बाईपास स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल ने बताया कि बुधवार को कोरोन संक्रमित व्यापारी की सांस थम गई। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक युवक और बुजुर्ग महिला की भी बुधवार को मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनको निर्देश दिया गया है कि शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 नियमों के अनुसार किया जाए।

error: Content is protected !!