The Voice of Bareilly since 2010

CoronaVirus : बरेली में एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत, अब तक 7 मरे

CoronaVirus, : बरेली में एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत, कोरोना , कोरोना संक्रमित महिला की मौत,

बरेली। बरेली जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। बरेली में मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गयी है। आज मृत महिला नवाबगंज की गांधी टोला बस्ती की रहने वाली है। उसकी मौत 21 जून को हो गई थी लेकिन महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि कल बुधवार को आईवीआरआई से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हुई।

नवाबगंज की रहने वाली इस महिला की तबीयत खराब होने पर उसे 19 जून को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण उसे 20 जून को कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। 21 जून को महिला की मौत हो गयी। उसकी रिपोर्ट कल बुधवार को आईवीआरआई से पॉज़िटिव आयी।

घर के सभी सदस्यों के सैम्पल

गुरुवार को एसडीएम नवाबगंज के निर्देशों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ला नई बस्ती में जाकर जानकारी एकत्र की। फिर मृतक महिला के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेकर जांच को भेजने के निर्देश दिये हैं। तहसीलदार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बस्ती के प्रत्येक घर को सैनेटाइज कराने को कहा है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.रंजन गौतम ने बताया कि कोविड अस्पताल-एल-2 में महिला की मौत हुई थी। यह जानकारी विभाग को नहीं दी गई। इसकी जानकारी गुरुवार को मिली। अब जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

error: Content is protected !!