The Voice of Bareilly since 2010

CoronaVirus Updates : बरेली में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

CoronaVirus Updates, बरेली में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव,

बरेली। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज सोमवार को 81 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 12 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें दो फॉलोअप हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि एक पॉजिटिव निजी लैब से आया है। इनमें से कन्हैया टोली की कोरोना संक्रमित महिला के ही परिजन शामिल हैं। इसके अलावा दो मरीज बहेड़ी के हैं। अन्य लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है।

error: Content is protected !!