The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में नगर निगम कर्मचारी समेत कोरोना से दो और मौतें, 47 नये संक्रमित मिले

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। बरेली में कोरोना का कहर जारी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की रफ्तार रुक नहीं रही है। वहीं बरेली में कोरोना से मौते भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को नगर निगम कर्मचारी समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। वहीं 47 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

शनविर को नगर निगम कर्मचारी सहति दो लोगों की गौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गयी है। नगर निगम कर्मी की मौत के बाद तीन नगर निगम को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना से एक और मौत हो गयी। उसकी रिपोर्ट 11 जुलाई को पॉजिटिव आयी थी।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक के अनुसार बरेली में आज मिले 47 कोरोना संक्रमितों में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, नगर निगम में 7 लोग और जिला अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके बाद बरेली जिले में कुल मरीजो की संख्या 822 पहुंच गयी है। इनमें एक्टिव कोरोना केस 492 हैं और 302 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 28 मरीजो की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को हुई थी चार की मोत

शुक्रवार को आइएमए के पूर्व अध्यक्ष सहित चार लोगों की मौत हुई थी। सभी कोरोना पॉजिटिव थे। इसके अलावा गुरुवार को भी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी। पिछले तीन दिन में बरेली में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!