The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- गौशाला में गायों को मिल रहा सूखा भूसा, कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय, मुख्यमंत्री से की शिकायत

फरीदपुर (बरेली)। तहसील क्षेत्र के गांव पचौमी की गौशाला में गायों को चूनी-चोकर और हरा चार नहीं मिल पा रहा और वे सूखा भूसा खाने को मजबूर हैं। यही नहीं, आरोप है कि भूख के कारण कई गायें तड़पकर मर चुकी है।

भारतीय गो क्रांति मंच के अध्यक्ष सत्यम गौड़ ने इस मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप यह भी है कि गौशाला के कर्मचारियों कई महीनों से मानदेय भी नहीं मिला है जबकि उनसे लगातार काम लिया जा रहा

error: Content is protected !!