Bareilly News

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 15 वर्षीय लड़के ने किया कक्षा 4 की छात्रा से दुष्कर्म

भमोरा (बरेली)। क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में एक मजदूर को एक बाइक सवार ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा एक अन्य वारदात में एक किशोर ने घर में घुसकर एक बालिका से दुष्कर्म किया। दोनों मामलों की रिपोर्ट करा दी गयी है।

पहली घटना एक सड़क दुर्घटना की है। क्षेत्र के ग्राम चकरपुर निवासी अंगनलाल पुत्र (50 बर्ष) देवचरा स्थित एक टाल पर मजदूरी करता था। शानिवार शाम मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में चकरपुर पुलिया के पास पीछे से आ रहा बाईक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से अंगनलाल बुरी तहर घायल हो गया। बाईक सवार भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुॅची भमोरा पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान अंगनलाल ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो बड़े बेटे छेदालाल ने मुखाग्नि दी। अगंनलाल अपने पीछे पत्नी शांति देवी व दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गये हैं।

कक्षा 4 की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म

भमोरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 बर्ष की बेटी कक्षा 4 की छात्रा है। शुक्रवार देर रात 11 बजे घर में अलग कमरे सो रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक 15 वर्षीय लड़का घर में घुस आया और बेटी का मुंह दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। जब हम उसके घर शिकायत करने पहुॅचे तो उसके मामा लालाराम व सेवाराम मारपीट करने व गाली देने लगे।

सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं लड़के के परिवार के सभी लोग फरार हो गये हैं। एसओ भमोरा विजय प्रताप सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago