The Voice of Bareilly since 2010

श्री हरि मंदिर बरेली में नवरात्रि की सप्तमी पर उमड़ी भीड़, हुए भजन-कीर्तन

Bareillylive : पावन नवरात्रि विक्रम संवत 2082 को श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया की गत वर्षों की भांति वर्ष भी महिला मंडल द्वारा माता रानी का स्वागत भजनों के माध्यम से कर माता का गुणगान होता है। श्री हरि मंदिर में रोज शाम साय 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मंदिर के प्रांगण में महिला मंडल द्वारा भजन गा कर माता को रिझाया जाता है। उसके बाद जिन-जिन भक्तों ने अपने घरों में मंडल का कीर्तन बुक कराया होता है महिला मंडल की सदस्यों द्वारा उनके घरों में जाकर कीर्तन व माता के भजनों का गुणगान किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया की पावन नवरात्रि में श्री हरि मंदिर बरेली में अखंड रामायण का पाठ चल रहा है जिसका भोग श्री रामनवमी वाले दिन पड़ता है। सभी भक्तों से निवेदन है की महिला मंडल द्वारा हो रहे माता रानी के गुणगान पधारकर अपने आपको लाभान्वित हो। आज की सेवा में महिला मंडल की सभी सदस्य सहभागी रही

error: Content is protected !!