Bareilly News

आंवला : गर्भवती महिला की मौत के बाद गांव अबादानपुर हॉटस्पॉट घोषित, देखें वीडियो

BareillyLive. आंवला। सोमवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी थी। मृत्यु के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। इस रिपोर्ट के बाद आंवला तहसील क्षेत्र के गांव अबादानपुर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को ग्राम की सीमाओं को सील कर दिया गया। बता दें कि महिला इसी गांव की रहने वाली थी।

गांव अबादानपुर आंवला तहसील मुख्यालय से करीब एक 2 किलोमीटर है। महिला की मौत और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने ग्राम की सीमाओं को सील करवा दिया। साथ ही गांव में सेनेटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा महिला ने आंवला में जिस अस्पताल में इलाज कराया था उसमें आज ताला लटका दिखा। यही स्थिति महिला का एक्स-रे करने वाले वर्मा एक्स-रे क्लीनिक पर भी दिखी। ग्राम प्रधान के पुत्र सुरेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि मृतक महिला के घर को पूरी तरीके से सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही समूचे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

डॉक्टर पिता-पुत्र को बरेली भेजा, अस्पताल में लगे ताले

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई मृतक महिला ममता कुछ दिनों पूर्व पुलिस चौकी के समीप स्थित नवनिर्मित एक अस्पताल में उपचार हेतु आई थी। वहां उसको एक रात के लिए भर्ती भी किया गया था। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के डॉ. पुरुषोत्तम शरण उनके बेटे चंद्रेश शरण को स्वास्थ विभाग की टीम ने 108 एम्बुलेंस से सैम्पल हेतु बरेली भेज दिया। साथ ही अस्पताल को मरीजों से खाली कराकर उसे स्वास्थ विभाग की टीम ने सैनिटाइज करवाया है। अस्पताल पर ताला लगा दिया है। वहीं जानकारी मिली है कि कुछ जांचों के लिए महिला नगर के मोहल्ला डाल स्थित वर्मा एक्स-रे क्लीनिक पर भी गयी थी।

सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि महिला के ससुर पोस्टमैन हैं तथा उनकी तैनाती समीपस्थ ग्राम नूरपुर में है। वह प्रतिदिन करीब 10 गांव में डाक बांटने जाते हैं। इसके अलावा महिला का देवर बाजार में राजन सब्जी बेचने जाता है। आंवला के समीपस्थ ग्राम अबादानपुर में यकायक कोरोना का मामला आने पर क्षेत्र में भय का माहौल है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago