The Voice of Bareilly since 2010

शादी समारोह में सिलेंडर फटा, आधा दर्जन घायल

cylinder blast copyबरेली। बिथरी चैनपुर में एक शादी समारोह में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना बिथरी चैनपुर के गांव मनपुरिया दलेलनगर निवासी पप्पू के घर जोगीठेर सीबीगंज निवासी अपने जीजा लाल राम की बेटी शारदा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शारदा के पिता की मौत 12 साल पूर्व हो गयी थी। तभी से उसका पालन-पोषण पप्पू ही कर रहे हैं। पिछले दिनों उसका विवाह फरीदपुर में तय किया था। समारोह की तैयारियां चल रहीं थी और गुरुवार को दिन में बारात आना थी।

हलवाई कारीगर विवाह समारोह का खाना बनाने में व्यस्त थे। तभी अचानक सिलंेडर लीक हुआ और वहां मौजूद सामान ने आग पकड़ ली। यह देख हलवाई कारीगर जान बचाकर इधर-उधर भाग निकले। इस बीच आग पूरे पंडाल में फैल गयी। घटना में कन्या के परिजन उसमें फंस गये और गम्भीर रुप से झुलस गये।

शारदा के मौसा छोटेलाल कश्यप पुत्र नत्थू लाल निवासी कुंडरिया इख्तियारपुर थाना भमौरा, दूसरे मौसा लाला पुत्र प्रभु दयाल निवासी राजीव कालौनी थाना सुभाषनगर, कन्या के नाना नत्थू लाल पुत्र छेदालाल निवासी मरपुरिया दलेलनगर, तीसरे मौसा मैकूलाल पुत्र भोलेनाथ निवासी भिडौलिया थाना बिथरीचैनपुर महेश पुत्र जागन लाल निवासी सुभाषनगर झुलस गये। जिससे विवाह समारोह में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। मामले की जांच की जा रही है। उधर इतनी बड़ी घटना के बाद भी कन्यादान की तैयारियां जारी रहीं और आनन-फानन में विवाह समारोह भी सम्पन्न किया गया।

error: Content is protected !!