The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News : धूमधाम से निकली ऐतिहासिक दधिकान्धो शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बरेली। रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुराने शहर से ऐतिहासिक दधिकान्धो शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 130 साल पुरानी बताई जा रही है। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। बैंडबाजा, कलाकारों के करतब के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन करते हुए विभन्नि मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने अलग-अलग करतब दिखाए। कोई भाला, तलवार का करतब दिखा रहा था तो कोई असलहों का प्रदर्शन कर रहा था। शोभायात्रा में आकर्षक देव झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखकर लोग मनमोहित हो गए। शोभायात्रा सिंधु नगर से जगतपुर तक निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!