The Voice of Bareilly since 2010

चुनावी रंजिश में दलित नेता की गोली मारकर हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों की चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को एक दलित नेता की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के रहने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदयाल (52) की चुनावी रंजिश में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके अनुसार दो महीने पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने उस वक़्त कार्रवाई नहीं की। यदि समय रहते कार्रवाआई की गई होती तो हत्या नहीं होती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बसोमा में संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। परिवार की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले कीविवेचना की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!