The Voice of Bareilly since 2010

हरियाली तीज महोत्सव में नृत्य, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित                          

हरियाली तीज महोत्सव 2022

बरेली : एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव 2022 में नृत्य, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं की धूम रही। इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सुरेश शर्मा नगर में हुए इस कार्यक्रम में एसएसवी इंटर कॉलेज एवं एसएसवी पब्लिक का स्टाफ एवं छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि सावन में बारिश होने की वजह से चारों ओर हरियाली नजर आती है। मानसून  भीषण गर्मी से राहत पहुंचाता है। इससे मन शांत और खुश रहता है। हरे रंग को प्रकृति का रंग एवं सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता कि भगवान शिव को हरा रंग बहुत ही पसंद है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उषा शर्मा, नीता शर्मा पल्लवी मिश्रा,  ख़ुशबू गुप्ता, ज्योति पाठक, सरिता देवी शर्मा, दिव्या सक्सेना, विनीता सिंह, प्रिया, कोमल मलिक,  कोमल गंगवार, भावना पाल, नेहा शर्मा, कोमल सक्सेना आदि ने भाग लिया।

error: Content is protected !!