Bareilly : दरगाह आला हजरत का फरमान-मदरसों में नहीं गाया जाएगा राष्ट्रगान

बरेली। दरगाह आला हजरत बरेलवी मरकज से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के अध्यक्ष मौलाना असजद रखा खां कादरी (अजसद मियां) ने फरमान जारी कर प्रदेश की योगी सरकार के आदेश के बहिष्कार का ऐलान किया है। फरमान में कहा गया है कि बरेलवी मसलक के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान नहीं होगा न ही कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। मदरसों में जश्न-ए-आजादी के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गाया जाएगा। दरगाह से दुनिया भर में बने मसलक के सभी मदरसों के लिए राष्ट्रगान न गाने का फरमान जारी हुआ है।

जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि योगी सरकार के फैसले पर शहजादे ताजुशरिया व जमात रजा मुस्तफा के अध्यक्ष मौलाना असजद रखा खां कादरी (अजसद मियां) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मदरसों के प्रबंधक, संचालक 15 अगस्त को शान से तिरंगा फहराएं। ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा तराना गाएं। हमेशा की तरह मिठाई बांटकर जश्न मनाएं। जंग-ए-आजादी में जिन लोगों ने कुर्बानियां दी उनको याद करें।

हिंदुस्तान में अंग्रेज आए और अपनी मक्कारी से यहां के हुक्मरां बन गए। सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ अल्लामा फज्ले हक खैराबादी ने दिल्ली की जामा मस्जिद से जिहाद के लिए फतवा दिया। पूरे मुल्क के हिंदू-मुसलमान तन, मन और धन से अंग्रेजों के खिलाफ सरफरोशी का जज्बा लिए मैदान में कूद पड़े।

मुफ्ती किफायत उल्ला कैफी, मुफ्ती इनायत अहमद कंकरालवी, रुहेला पठान हाफिज रहमत खां, मौलाना रजा अली खां, टीपू सुल्तान जैसे सैकड़ों मुसलमान ने मुल्क के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। आज वो लोग मुसलमानों को शक की निगाह से देख रहे हैं जिनके कार्यालयों पर कभी तिरंगा नहीं फहराया गया। जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया।

उन्होंने कहा है कि हिन्दुस्तान एक जम्हूरी मुल्क है। यहां पर हर मजहब और मिल्लत के लोगों को अपने मजहबी पहचान के साथ जीने का हक है। मुसलमान हर वह काम करें जिसकी शरीयत उसको इजाजत दे और जिसे मना करे उनसे परहेज करें। मुसलमान मदरसों में राष्ट्रगान न पढ़ें। जमात रजा-ए-मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन कादरी ने कहा कि हुकूमत का मदरसों को ऐसा आदेश देना एक साजिश है। इसलिए मदरसों को राष्ट्रगान से परहेज करने को कहा गया है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago