The Voice of Bareilly since 2010

समर्पण एक प्रयास रजि. संस्था के साथ मिलकर उप मुख्यमंत्री ने भी की भोजन सेवा

Bareillylive : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार जी एवं बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने आज समर्पण एक प्रयास रजि. संस्था के साथ मिलकर राहगीरों को भोजन वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जिला अस्पताल बरेली मे निरीक्षण के बाद तिमारदारो को भोजन एवं शर्वत का वितरण किया, उन्होंने संस्था के बारे मे बताया कि संस्था द्वारा 9 साल से रोज गर्मी, सर्दी, बरसात, आंधी – तूफान मे भी भोजन वितरण जरूर होता है, आज माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने समर्पण एक प्रयास रजि. संस्था के कार्यो को सराहा और उन्होंने इस संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया और इससे जुड़े सदस्यों की सराहना भी की। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज़िला अस्पताल में ज़रूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन वितरित करने का यह सराहनीय कार्य ऐसे ही जारी रखें। आज भोजन एवं शर्वत वितरण मे दिलीप अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, संजय सिंघल, नलिन गुप्ता, निकुंश अग्रवाल एवं अशवनी ओबराय मौजूद थे।

error: Content is protected !!