The Voice of Bareilly since 2010

नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान : कांग्रेस

bareilly congress menबरेली। केन्द्र सरकार द्वारा नोटबंदी करने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है, जिससे देश की जनता काफी परेशान है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव फुरकान अंसारी ने बुधवार को एक होटल में पत्रकारो से वार्ता के दौरान कही। श्री अंसारी ने बताया कि नोटबंदी के चलते देश के हर तबके का इंसान बेेहद परेशान है। कई जगहों पर तो किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

कहा कि किसान फसल के लिए बीज, खाद नहीं खरीद पा रहा है। व्यक्ति अपने पैसे निकालने के लिए बैंक जाती है, लेकिन वहां घंटो इंतजार करने के बाद बैंक में जानकारी मिलती है कि कैश खत्म हो गया है और वह बैंरग वापस लौट जाता है। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ने का मुनासिब दाम नहीं मिल रहा है। इन्हीं परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेसियों द्वारा दिसम्बर माह के अन्तिम सप्ताह में एक जनसभा आयोजित की जायेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गुलाम नवी आजाद व राजवब्बर जनसभा को सम्बोधित करेगें।

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष चैधरी असलम मियां, अजय शुक्ला, जियाउर रहमान, प्रो.अलाउद्दीन, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!