Bareilly News

बरेली पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, बोले- सपा में होते थे दंगे, डरते थे कलेक्टर से कप्तान तक

बरेली @BareillyLive. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज बरेली में थे। यहां आईएमए सभागार में वह विपक्षियों पर जमकर बरसे। बोले-योगी-मोदी सरकार में देश विश्व गुरु बनने की ओर है। सपा शासन में गुंडे माफिया व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। वह यहां नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने आये थे। बरेली भाजपा ने यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया था।

सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तब लेखपाल से लेकर कलक्टर तक डरता था। एसएसपी तक को सपाई पीटते थे। मगर, योगी सरकार में गुंडे माफिया तख्ती टांग कर कहते हैं कि उनको बख्श दो। बोले कि बरेली नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी वापस ले लिया। सपा भाजपा से छद्म युद्ध लड़ रही है। सपा ने बरेली में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने व्यक्ति को आगे बढ़ाकर उसी तरह से लड़ रही है, जैसे महाभारत में कौरवों की ओर से राक्षस मायावी युद्ध कऱते थे। जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

कर्नाटक में चुनाव के दौरान बजरंग दल को बैन करने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश को किस दिशा में लेकर जा रही है। हमारे प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के नाम से बनी बजरंग दल पार्टी को बैन करना कांग्रेस की विचारधारा को बताता है।

मोदी-योगी राज में कमजोर देश नहीं रहा भारत

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी-योगी राज में भारत कमजोर देश नहीं रहा। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी को सबसे ताकतवर नेता मानते हैं। जनता किसी के बहकावे में न आए। केंद्र और प्रदेश के साथ ही नगर निगम में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। पुरानी दिनों की याद ताजा करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर बरेली से उमेश गौतम दोबारा मेयर बने तो ब्रजेश पाठक आपको फ्री मिलेंगे। बरेली से उनका घरेलू रिश्ता है। वह यहां अपने पिता के साथ नुमाइश देखने आते थे। फिर दीनानाथ की लस्सी पीते थे।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 500 साल के सतत संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर की अद्भुत छटा देखते ही बनती है। कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा दायर करके भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। मुगल शासन पर कहा कि भारतीय संस्कृति मिटाने के लिए नालंदा का इतिहास जलाया गया। मगर, फिर भी भारतीय संस्कृति को गुरुकुलों में जिंदा रखा गया। महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि छेड़खानी करने वाले 25 हजार गुंडे माफिया जेल में हैं।

अंत में डिप्टी सीएम ने बरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप बाजार में 10 रुपये की लौकी या भिंडी भी खरीदने जाते हो तो उसे तोड़कर या नाखून लगाकर देखते हो। मगर, जब वोट डालने जाते हो तो क्यों नहीं सोचते। अबकी बार सोचना पड़ेगा। दोनों में जो बेहतर प्रत्याशी हो उसे चुनना पड़ेगा। अगर बरेली को आग में झुलसने से बचाना है तो उमेश गौतम को फिर से महापौर बनाना होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल और राघवेंद्र शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉ. केएम अरोड़ा प्रत्येश पांडेय, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विनोद पागरानी, दीप्ति भारद्वाज, डॉ. सीपीएस चौहान, विक्की भरतौल, आदेश प्रताप सिंह, विष्णु शर्मा, शीतल गुलाटी, अमन सक्सेना, मुन्ना सिंह प्रधान, राजकुमार शर्मा, विमल भारद्वाज, तृप्ति गुप्ता, अंकित माहेश्वरी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजदू थे। संचालन अधीर सक्सेना ने किया।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago