The Voice of Bareilly since 2010

श्री कुमार गिरिराज जी के भजनों की फुहार से भीगे भक्त आज डूबेगें नंदु भईया के भक्ति रस में

Bareillylive : श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में चल रहे 64वे विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्रीराधा अष्टमी महोत्सव के अंर्तगत जयपुर से पधारे पूज्य श्री कुमार गिरिराज जी महाराज के श्रीमुख से भजन संध्या में भक्ति रस की फुहार ने भक्तजनों को सरोवर कर दिया। भक्ति रस की ऐसी धुन बजी की लोग मगन हो कर नृत्य करने लगे।

उनके भाव पुर्ण भजन……………. 1.करुणामय कृपामयी दयामयी राधे ………………. 2. चरणो का चाकर बना लो बरसाने वाली ………… 3.मेरा मन लगे बरसाने मे………….. 4. उड़ गई निंदिया मेरी बंसी श्याम ने बजाई……….. 5. नैनन में श्याम समाई गयो रे……. 6. श्याम अगर भूल हो जाए मुझसे तो दिल से लगा लेना ……………… 7. मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है………… 8. बंसी श्याम ने बजाई………. आदि आदि भजनो पर भक्तजन मुग्ध हो कर नृत्य करने लगे।

प्रातः कालीन सत्र में पूज्य श्री रामदेव शास्त्री जी ने अपने उद्दगर व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य अपने द्वारा किए गए कर्मों का फल जन्म-जन्मांतर में भोगता है, आज सब सुखी नहीं है। मनुष्य के अच्छे कर्म सुख बनकर आते हैं। महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि धृतराष्ट्र अंधे थे, उन्हें पिछले जन्म के गलत कर्मों कारण अंधा होना पड़ा, उन्होंने पूर्व जन्म में एक टिड्डी कीड़े की आंखें बाबुल के कांटे से फोड़ी थी, परिणाम स्वरूप उसी कर्म से वह नेत्रहीन हुए। भीष्म पितामह गंगा के पुत्र होने पर भी उन्हें पिछले जन्म के गलत कर्म का फल भोगना पड़ा, व्यास जी ने कहा मनुष्य को कभी भी गलत कर्म नहीं करने चाहिए। भगवान का भजन, मनन, चिंतन करना चाहिए और अपना जीवन सार्थक करना चाहिए।

अंत में मंदिर समिति सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 10 सितंबर को शाम 8 बजे से भावमयी विशाल भजन संध्या, “एक शाम, श्याम बाबा के नाम, “परम पूज्य गुरुदेव श्री नंद किशोर शर्मा जी (अहमदाबाद) वालो के श्रीमुख से होगी। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है। श्री हरि मंदिर प्रांगण में श्री राधा अष्टमी महोत्सव बुधवार 11सितंबर तक चलेगा।

आज के कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सचिव रवि छाबड़ा, सुशील कुमार, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, अश्वनी ओबेरॉय, अवधेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रोहित भसीन, मनोज लुनियाल एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, नेहा आनंद, नीलम साहनी, सीमा तनेजा, परवेश कोचर, ममता ओबेरॉय, नीलम लुनियाल, विमल सोंधी, अलका, निशा लख्यानी, अनीता बजाज, सोनिका आहूजा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!