Bareilly News

अमरनाथ बाबा के दर्शन को चले श्रद्धालु, जत्था रवाना, उपजा से पत्रकार भी शामिल

Bareillylive : प्रत्येक वर्ष जून से आरंभ होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा कल से शुरु हो रही है। देश भर से जत्थों की रवानगी होने लगी है। बरेली से इस बार 9432 भक्तों ने अमरनाथ जाने के लिए पंजीकरण कराया है। कल गुरुवार की सुबह 25 भक्तों का एक जत्था बरेली से जम्मू को रवाना हुआ। अब रक्षा बंधन तक इस तरह हर रोज भक्तों के जत्थे बाबा के दर्शन करने अमरनाथ के लिए रवाना होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के तत्वावधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में बरेली जंक्शन पर बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे इस जत्थे को पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर रवाना किया गया और उनकी सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं गयी। इस अवसर पर नीरज सक्सेना एवं अतुल सक्सेना सहित जत्थे में शामिल 42 सदस्यों का दल बरेली जंक्शन से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। नीरज सक्सेना ने बताया कि वह नियमित 10 वर्षों से सैकड़ो भक्तों को अपने साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन को ले जाते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी ने जत्थे में शामिल सभी भक्तों को पटका पहनाकर उनको शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल, पूर्व पार्षद महेश पंडित, कुलदीप वर्मा, शेफाली सक्सेना, शंकर स्वरूप सक्सेना, आदेश सैनी एवं अनुज सक्सेना आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपजा प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार आज जाएंगे

बरेली से पत्रकारों का एक दल आज अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। जिसमें मुख्य रूप से पुत्तन सक्सेना, शुभम ठाकुर, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा जी, महेश पटेल, निर्भय सक्सेना, ललित कुमार के साथ-साथ पार्थ सारथी शर्मा, अजय धुरिया, रोहित डीगरा, किशोर कुमार, अभिषेक गुप्ता, विकास शर्मा, आशुतोष शर्मा, अजय राज शर्मा, संजीव कुमार पांडेय, ऋषभ पाण्डे, मोना डीगरा, नरसिंह भी शामिल हैं।

इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब में एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी, राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, व्यापारी नेता मनजीत सिंह नागपाल ने अमरनाथ जाने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

बरेली जिला तैराकी टीम का चयन छह जुलाई को, स्वीकृत करवा लें एसएफआई यूआईडी

बरेली @BareillyLive. आयु वर्ग राज्य चैंपियनशिप के लिए बरेली जिले की तैराकी टीम का चयन…

6 mins ago

#बदायूं: कछला गंगा में स्नान करते आगरा के दो युवक गहरे पानी में डूबे, एक की मौत

बदायूं @BareillyLive. कछला गंगा में स्नान करते वक्त आगरा के दो युवक गहरे पानी में…

17 hours ago

बदायूंः एसओ ने ब्राह्मणों के बारे में कही ये बात, सवर्ण समाज में आक्रोश-निलम्बन की मांग

बदायूं @BareillyLive. बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा के एसओ वेदपाल सिंह द्वारा ब्राह्मणों के…

17 hours ago

Healthtips: जानिए काजू खाने के फायदे

काजू एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नट्स है, जिसे नियमित आहार में शामिल करने से कई…

2 days ago

IND vs SA: भारत ने जीता T20 वर्ल्डकप, दक्षिण अफ्रीका को हराया-PM मोदी ने दी बधाई

बारबाडोस। चैम्पियन्स की तरह खेलते हुए आज शनिवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात…

3 days ago

धरती का ताप और मानव का संताप केवल वृक्ष ही मिटा सकते हैं, इसलिए पेड़ लगायें : दिनेश यादव

बरेली @BareillyLive. पिछले दिनों बढ़ते तापमान का दंश हम सबने सहा है। देशभर में प्रचण्ड…

3 days ago