Bareilly News

भगवत कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से राजनीतिक पथ पर आगे बढ़ते धीर गंभीर, अधीर

Bareillylive : श्रीहरि मंदिर मॉडल टाउन में गंगा समग्र द्वारा आयोजित प्रभु श्रीराम कथा में कल सम्मिलित होकर चल रही श्रीराम कथा श्रवण कर प्रभु की आरती कर प्रभु कृपा प्राप्त कर एवं कथा व्यास पूज्य संत श्री प्रेमभूषण महाराज जी का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने वाले वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अधीर सक्सेना आज शने शने अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जा रहे हैं, चेहरे पर चिरपरिचित मुस्कान लिए सबसे हंस कर मिलने वाले अधीर सक्सेना सदा कठिनाइयों व चुनौतियों से जूझने वाले व्यक्ति रहे हैं।

अधीर सक्सेना के महानगर संयोजक रहते 2023 निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर की कुर्सी पर डॉ. उमेश गौतम के दोबारा कब्जे के साथ रिकार्ड 51 पार्षद भी जिताने में सफलता हासिल की थी। पार्टी संगठन ने निगम चुनाव की कहानी लोकसभा चुनाव में भी दोहराई कई तरह की विपरीत परिस्थितियों के बाद भी लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को महानगर क्षेत्र में आने वाली बरेली शहर और कैंट दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा जनसमर्थन मिला था, जो उनकी जीत का आधार भी बना।

डबल इंजन की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी वर्तमान से लेकर भविष्य की चुनौतियां को बखूबी जानती हैं, इसलिए वैसे ही पार्टी की नींव भी मजबूत करने में जुटी है। मिशन 2027 को ध्यान में रखकर भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को भगवा कैंप से जोड़ने में लगी है। महानगर में तेजी से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में उनकी टीम की दिन-रात मेहनत का ही परिणाम है कि महानगर संगठन सदस्यता अभियान में सबसे आगे दौड़ता दिखाई दे रहा है।

भविष्य की बड़ी सांगठनिक एवं चुनावी संभावनाओं को देखकर ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बरेली में अधीर सक्सेना को संगठन का अध्यक्षीय चेहरा बनाया था। हालांकि अध्यक्ष बनने के बाद महानगर संगठन का पुनर्गठन जरूर नहीं हो सका है, लेकिन अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पुरानी टीम के साथियों से शानदार तालमेल बनाकर सांगठनिक परिणाम देने का काम किया है, जो उनकी बेहतर नेतृत्व क्षमता की मिसाल मानी जाती है।

कहा जा रहा है कि सभी जनप्रतिनिधयों के साथ महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के चुनावी और संगठन की पिच पर बेजोड़ कैमिस्ट्री को कथित तौर पर कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। हालांकि विरोध-अवरोध की चिंताओं से दूर महानगर में भाजपा का पार्टी की ताकत बढ़ाने का अभियान बदस्तूर जारी देखा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद से अधीर सक्सेना ने गुटबाजी-फूट को संगठन के आसपास भी नहीं आने दिया है। उन्हें सभी वरिष्ठ नेताओं और युवा टीम का साथ मिल रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सदस्यता अभियान में सामने आ रहे हैं।

अधीर सक्सेना के पास संगठन की राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू जागरण मंच से लेकर भाजपा तक काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। सांसद, मेयर, विधायक, पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल और बूथ-मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव देखते ही बनता है। ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गनिर्देशन में बरेली महानगर की टीम आगे के लिए मजबूत बुनियाद खड़ी करने में लगी है।

अभय गुप्ता और राकेश मिश्रा अवाना का कहना है कि य़ह भाजपा की महानगर टीम, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है कि सदस्यता अभियान में बरेली मंडल में आने वाले 25 विधानसभा क्षेत्रों में शहर बरेली विधानसभा सबसे अव्वल है। बरेली शहर एवं कैंट विधानसभा में तेजी से सदस्यता अभियान जारी है। पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी को लक्ष्य अवश्य हासिल होगा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

थिएटर फेस्ट के तीसरे दिन रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘किस्मत पैलेस’ का मंचन

Bareillylive : एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में फोर्थ थिएटर फेस्टिवल रंग महोत्सव इंद्रधनुष 2024 के…

3 hours ago

व्यर्थ की बातों का चिंतन कर ने से मन में हो जाते हैं घाव, देते हैं पीड़ा: बीके शिवानी दीदी

Bareillylive : (बदायूं) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बदायूं स्थित सेवा केंद्र के तत्वाधान में…

4 hours ago

रामजी की निकली सवारी, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा, राजतिलक कर उतारी आरती

Bareillylive : मढीनाथ-नेकपुर श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की वन से वापसी के…

4 hours ago

रेसिपी – स्वादिष्ट रसभरी बालूशाही

बालूशाही एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो मुख्य रूप से मैदे के साथ तैयार किया…

1 day ago

रेसिपी – इटैलियन स्टफ चीज़ पाव

आज हम आपको इटैलियन स्टफ चीज़ पाव रेसिपी बनाना सीखा रहे है, यह बहुत ही…

1 day ago

रेसिपी : स्वादिष्ट दानेदार मोहन थाल

दिवाली और मिठाइयाँ इन्हें स्वर्ग में बनी जोड़ी कहना बेहतर होगा क्योंकि ये दोनों (दिवाली…

1 day ago