The Voice of Bareilly since 2010

श्री महाकाल पालकी यात्रा का राष्ट्र जागरण सहित कई संगठनों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

बरेली, बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा, #बरेली, #महाकाल_की_पालकी, Baba Mahakal ki palki, nath nagri bareilly dham,@BareillyLive, #BareillyLive,

बरेली लाइव। बाबा पालकी समिति नाथ नगरी के द्वारा बाबा महाकाल पालकी यात्रा का आज आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ सेठ गिरधारी लाल मंदिर से पूजन कर वेद मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। जिसके बाद पालकी यात्रा का शहर के विभिन्न रास्तों श्यामगंज, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, हनुमान मंदिर, पटेल चौक, चौकी चौराहा, प्रभा टाकीज, कम्पनी गार्डन, आनन्द आश्रम मंदिर होते हुए वापस श्यामगंज गिरधारी लाल मंदिर पर समापन हुआ।

ब्रजवासी अग्रवाल व अनुराग अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न समाज के जैसे धनुक समाज, सागर समाज, ब्राह्मण समाज, कश्यप समाज, क्षत्रिय समाज, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, लोध समाज, कायस्थ समाज, अग्रवाल समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पालकी में बैण्ड, डमरू व ढोल-नगाड़े की धुन पर भक्त झूमते नजर आये।

Must Read-बरेली: धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा

राष्ट्र जागरण युवा संगठन एवं उद्योग व्यापार मंडल , महिला मोर्चा द्वारा बाबा महाकाल की पालकी यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज के निर्देशन में युवा संगठन के मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता तथा उद्योग व्यापार मंडल के विशाल महरोत्रा एवं महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष तजेंद्र कौर के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, सभी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशिर्बाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन के संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा , संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय , जीतू देवनानी , हरजीत सिंह लाली , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव खुराना , हर्षित रस्तोगी , महिला मोर्चा से प्रियंका कपूर , अनिता गुप्ता , हिना भोजवानी , नेहा भोजवानी , हर्ष साहनी , दुस्येन्द्र सिंह , मुदित गंगवार , वीर सक्सेना, शानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!