The Voice of Bareilly since 2010

RBCIET में डिप्लोमा दीक्षान्त समारोह, टॉपर्स को Diploma के साथ दिये गये मेडल

RBCIET में डिप्लोमा दीक्षान्त समारोहबरेली। रक्षपाल बहादुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी (RBCIET) में गुरुवार को डिप्लोमा कन्वोकेशन (डिप्लोमा दीक्षान्त समारोह) का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान से विभिन्न स्ट्रीम्स में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा (प्रमाण पत्र) प्रदान किये गये। इसमें टापर्स को विभिन्न पदक देकर भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को डिप्लोमा एवं मेडल संस्थान की अधिशासी अध्यक्ष बीना माथुर ने प्रदान किये।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) के सुशान्त शर्मा को स्वर्ण पदक, सुमित कुमार को रजत और राहुल पटेल को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अंकित कुमार को स्वर्ण, अमित मौर्य को रजत एवं कर्नव गुप्ता को कांस्य पदक मिला। संस्थान के प्रबंध निदेशक नवीन प्रसाद माथुर ने छात्रों को आशीर्वचन कहे। ग्रुप डायरेक्टर प्रो. नीरज सक्सेना ने अपने सपने पूरे करने को अनवरत परिश्रम की शपथ दिलायी। निदेशक डा. विनील अग्रवाल एवं डा. अशीष मिश्रा ने भी विचार व्यक्त
किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा ठाकुर, अंकुल तिवारी, हरिपाल, निधि मल, प्रदीप शर्मा, यश भारद्वाज, नीरज गंगवार, सुनील बहादुर का विशेष सहयोग रहा। संचालन ज़ोएब असलम खान ने किया।

RBCIET में डिप्लोमा दीक्षान्त समारोह

error: Content is protected !!