Bareillylive : वार्डन पोस्ट शास्त्री नगर की मासिक बैठक सेक्टर वार्डन श्रीमती पूनम गौतम के निवास स्थान शास्त्री नगर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान ने की, बैठक में मुख्य अतिथि डिवीजनल वार्डन अंजय अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीमती पूनम गौतम जी ने किया बैठक में पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान ने सभी वार्डों को निर्देशित किया सभी वार्डन आगामी माह में 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहे श्रावण मास में विभिन्न मंदिरों पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा लगाई जाने वाली ड्यूटी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से ड्यूटी कर पुलिस एवं नगर प्रशासन का सहयोग करें एवं दिनांक 27 जून 2025 को नागरिक सुरक्षा बरेली द्वारा आई एम ए हाल में लगने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर पुण्य के कार्य में भागीदार बने। बैठक में स्टाफ ऑफिसर गीता शर्मा, स्टाफ ऑफिसर हरीश भल्ला, पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान, सेक्टर वार्डन पूनम गौतम एवं पोस्ट के सभी सेक्टर वार्डन उपस्थित रहे और सबने अपने-अपने विचार रखें, बैठक के अंत में सेक्टर वार्डन पूनम गौतम ने सभी का आभार प्रकट किया।
नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक मे श्रावण मास में मंदिरों पर ड्यूटी को लेकर हुई चर्चा





