12 अप्रैल को 1578 दिव्यांगों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण : संतोष गंगवार

बरेली, 10 अप्रैल। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत जिले के 1578 चिन्हित दिव्यांगों को 12 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। केन्द्रीय वस्त्र राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उपकरण वितरण के लिए मनोहर भूषण इंण्टर कालेज में मेगा वितरण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत होंगे।

केन्द्रीयमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने यहां मनोहर भूषण इण्टर कालेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सहायक उपकरण वितरण के लिए 04 जून 2015 से 07 जून 2015 तक नवाबगंज, मीरगंज, भोजीपुरा, बरेली कैण्ट और बरेली शहर विधानसभा क्षेत्रों में परीक्षण शिविर लगाकर दिव्यांगों को चिन्हित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इन सहायक उपकरणों का वितरण अब से लगभग छह माह पहले हो जाना चाहिए था लेकिन पंचायत चुनाव और विधान परिषद चुनावों के चलते यह कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि परीक्षण शिविर के दौरान चिन्हित दिव्यांगों को पत्र दिया गया था। इसके अलावा इन लाभार्थियों को मंत्रालय की तरफ से डाक द्वारा पत्र भी भेजे गए हैं। इन दोनों में से कोई भी पत्र लाने पर दिव्यांगों को सहायक उपकरण दे दिए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान नगर विधायक डा. अरूण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के अलावा उपकरण बनाने वाली कम्पनी एलिम्को के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago