The Voice of Bareilly since 2010

हमारी किशोरी हमारा आधार कार्यक्रम के तहत किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण

Bareillylive : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ के साथ मिलकर “हमारी किशोरी हमारा आधार” कार्यक्रम पूजा सेवा संस्थान इज्जत नगर बरेली में किया। इस कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं में होने वाली संक्रमण बीमारियों से बचाव के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है उसी क्रम में युवतियो और किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय और उपचार बता कर जागरूक किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने पूजा संस्थान में उपस्थित बालिका छात्राओं और शिक्षकाओ को उनके शरीर से संबंधित संबंधित बीमारियों लिकोरिया, बच्चेदानी में गांठ, बांझपन, बच्चेदानी में इन्फेक्शन, उपाय और उपचार बताए और मासिक धर्म के समय कपड़े का उपयोग करना कितना घातक है बताया सावधानी बरतते हुए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने को कहा, यह भी बताया कि पैड का इस्तेमाल भी सुरक्षा की दृष्टी से 4 घंटे के अंदर बदलना अनिवार्य है नहीं तो संक्रमण का खतरा बना रहता है।

मेरी किशोरी मेरा आधार कार्यक्रम में युवा किशोरियों को राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। किशोरी जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ की अध्यक्ष मालती सिंह, राखी सागर, श्यामा अरोड़ा, मंजुला खंडेलवाल आदि छात्राएं व अन्य किशोरीयां मौजूद रही।

error: Content is protected !!