The Voice of Bareilly since 2010

जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

BareillyLive जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (माल) का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अभिलेखागार में नकल नक्शा पटल का निरीक्षण किया और पाया कि नकल नक्शा क्रमानुसार जारी नहीं किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी अभिव्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस आदि के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा प्रभारी अधिकारी राजस्व अभिलेखागार को समय-समय पर अभिलेखागार व पटलों का निरीक्षण/अनुश्रवण करने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, प्रभारी अधिकारी राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!