Bareilly News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्षा ने किया युवाओं का सम्मान

BareillyLive : राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष सुधा सक्सेना व कार्यक्रम संयोजक हर्ष साहनी रहे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर संचालन कर रहे संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय ने कहा कि आज के युग का विवेकानंद वही है जो विवेकपूर्ण है क्यूंकि विवेकशील व्यक्ति ही ज्ञान के आनंद को महसूस कर सकता है। उपजा अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि 11 सितंबर को 2001 विध्वंस का दिन था और 11 सितंबर 1893 शिकागो में स्वामी जी द्वारा दिया गया भाषण परस्पर प्रेम और स्नेहपूर्ण प्रयास के लिए था। हमें स्वामी जी के दर्शन को समझना आवश्यक है। उनका ज्ञान वोध सकरात्मक व दिशा देने वाला था।

मुख्य अतिथि रश्मि पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा महिलाओं को शिक्षा और देश की युवा शक्ति को धर्म मार्ग पर चलने को दर्शाया, इसके लिए उन्होंने पूरे देश को पैदल भ्रमण किया लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले लोगों में संदीप यादव समाजसेवा क्षेत्र में, जीव संरक्षण हेतु सर्पमित्र गुड्डू भैया, समाज सेवा के क्षेत्र में संजू भैया, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. रजत चौरसिया को सम्मानित किया गया। संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई जिसमें डॉक्टर बंदना सक्सेना को जिला सचिव, गीता दोहरे को मंडल उपाध्यक्ष, कीर्ति पांडे को मंडल महासचिव, सुमन भाटिया को महानगर सचिव, नेहा भोजवानी को महानगर उपाध्यक्ष आदि के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान सौरभ शर्मा, विशाल मेहरोत्रा, डॉ विमल भारद्वाज, अनुज भारद्वाज, जीतू देवनानी, राजीब खुराना, हरमीत सिंह, एड शरद शर्मा, पंकज पांडेय, पंकज मिश्रा, संजय चड्डा, संजय चंदन, सुशील भास्कर, अजय चंद्रा, हृदय नारायण तथा महिला मोर्चा से दिव्या गुप्ता, सीमा गुप्ता, आरती गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अंजू भारद्वाज, शीला गोस्वामी, अनुराधा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago